Dastak Hindustan

आज के दिन ही घटी थी कई ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली :- हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 22 जुलाई का दिन भी बेहद खास है। आज ही के दिन यानि 22 जुलाई 2003 को हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे और सद्दाम को पकड़कर जेल में डाल दिया गया था। इतिहास जानना हम सभी के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहता है। इतिहास के माध्यम से ही हम अपनी प्राचीन काल की घटनाओं का पता लगा सकते हैं। बाद में 30 दिसंबर 2006 को सद्दाम को फांसी पर लटका दिया गया था। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।

2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

1947 – भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।

2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।

22 जुलाई को इन लोगो का हुआ था जन्म

1923 – मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक

1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

1898 – विनायकराव पटवर्धन – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक

1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री

1959 – अनंत कुमार – भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक)

1949 – रीता बहुगुणा जोशी – प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद हैं।

1933 – हिम्मत शाह – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं।

1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।

 

22 जुलाई को इन लोगो का हुआ था निधन 

1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *