Dastak Hindustan

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले मुख्य आरोपी का फूंका गया घर

इम्फाल (मणिपुर):- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली भीड़ में शामिल और एक पीड़िता को घसीटने वाले व्यक्ति सहित चार आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है, यह घटना चेकमाई इलाके की है। पूरे देश भर में घटना की हो रही निंदा को देखते हुए अचानक से आई भीड़ ने आज आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास ( 32 साल ) है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है. वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है। वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों की मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं। वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कल रात कहा था कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रात भर चली छापेमारी के बाद एक आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा आरोप है कि भीड़ ने दोनों आदिवासी महिलाओं को छोड़ने से पहले उनका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।

गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक है हुईरेम हेरादास सिंह

जिस आरोपी के घर पर आग लगाई गई है उसका नाम हुईरेम हेरादास सिंह है। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *