विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र में आज 20 जून को शासन के आदेशानुसार जनपद के डीएवी सी.से.पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया गया।
खेल एवं शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार
विद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ने विभिन्न प्रकार के योग, आसन व प्राणायाम करवाया इसके साथ योग से सम्बन्धित लाभ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य श्वास को नियंत्रित करके स्वयं को स्वस्थ बना सकता है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग से शरीर चुस्त और दुरुस्त व सभी बीमारियों से दूर रहता है।
मानव शरीर श्वसन तंत्र पर निर्भर है
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने कहा कि मानव शरीर श्वसन तंत्र पर निर्भर है। श्वसन तंत्र को संतुलित करने के लिए योग, आसन व प्राणायाम अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दिनांक 21 जून 2023 को विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों का एक समूह तियरा स्टेडियम, एनसीसी कैडेट्स का एक समूह ओबरा तथा शेष बच्चे विद्यालय प्रांगण में योगाभ्यास करेंगे।
करे योग, रहे निरोग