Dastak Hindustan

अगले 12 घंटे तक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में बनी रहेगी तीव्रता, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

जयपुर (राजस्थान):- अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के बाद अब राजस्थान में तबाही मचा रहा है। राज्य के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़के पानी से लबालब भरी नजर आ रही हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राजस्थान के कई सरकारी संस्थानों अस्पतालों में भी पानी भर गया है। अजमेर में भारी बारिश की वजह से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पानी भर गया। यहां डॉक्टर सतीश ने बताया कि अस्पताल में पानी किधर से आ रहा है इससे मशीनों में क्या दिक्कत हो सकती है यही देखने के लिए अस्पताल आया हूं।

अगले 12 घंटे तक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तीव्रता बनी रहेगी

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के बाद मांडवी में लोग धीरे-धीरे अपने रोजमर्रा के कार्यों की तरफ बढ़ रहे हैं। एक स्थानीय ने बताया, “चक्रवात ने सब किया लेकिन यह अच्छा था कि किसी की जनहानि नहीं हुई। सरकार की तरफ से लोग आते रहे हैं स्थिति का आंकलन भी किया है। धीमे-धीमे सब अच्छा हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे तक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तीव्रता बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे के भीतर राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारी बारिश हुई है। बारिश के वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जगहों में भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गुजरात में पटरी पर लौट रहा जन-जीवन

गुजरात में चक्रवाती तूफान से आई तबाही के बाद जन-जीवन पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। हालांकि यहां सड़कों पर टूटे पेड़ बिजली के खंभों को हटाना प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है। इसके साथ बिजली व्यवस्था बहाल करने में अभी कई दिन लग सकते हैं। फिलहाल जलभराव वाले इलाकों से पानी का स्तर कम होता दिख रहा है।

जिले में 18 जून काे बिपरजाॅय तूफान के यलाे अलर्ट जारी हाेने से एक दिन पहले शनिवार काे माैसम बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे तथा मंडावरी, बगड़ी सहित आसपास क्षेत्र में करीब दस मिनट अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आई है। रविवार काे भी बारिश हुई।

शुक्रवार रात काे कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई तथा तेज हवा चली। शनिवार काे बादल छाए रहे। दाेपहर बाद बगड़ी, मंडावरी सहित आसपास क्षेत्र में करीब दस मिनट बारिश हुई। बारिश से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार काे अधिकतम 38 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा था। जबकि, शनिवार काे तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम 35 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरने से 28 डिग्री रहा। माैसम विभाग ने 18 जून काे यलाे अलर्ट जारी करने से बिपरजाॅय के संभावित असर काे देखते प्रशासन भी अलर्ट है। रविवार काे भी बारिश हुई है। इससे तापमान में और गिरावट हुई है। रविवार काे अधिकतम 29 व न्यूनतम 25, साेमवार (आज) काे अधिकतम 28 व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *