नई दिल्ली। भारत में पैडल खेल को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की शुरुआत की गई। पैडलपार्क इंडिया को गुरुवार को JSW स्पोर्ट्स और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) के संस्थापक पार्थ जिंदल के नेतृत्व में फंडिंग के एक नए दौर की शुरुआत की गई।
पैडल एक रैकेट खेल है, जिसकी जड़ें मेक्सिको में हैं। पिछले कुछ सालों में, इस खेल ने यूरोप में महत्वपूर्ण रुचि प्राप्त की है। साथ ही दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खेल के विकास का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया भर में कोर्ट की संख्या 2016 में लगभग 10,000 से बढ़कर 2024 में 50,000 से अधिक हो गई है।
2026 तक और बढ़ने की संभावना
ऐसा माना जा रहा है कि 2026 तक लगभग 60,000 कोर्ट तक बढ़ने की संभावना है। पिछले साल ही दुनिया भर में 2500 से अधिक पैडल क्लब खुले। वैश्विक पैडल उद्योग का मूल्य वर्तमान में 2.2 बिलियन डॉलर से अधिक है, जिसमें 110 देशों में 25 मिलियन से अधिक खिलाड़ी हैं, और अनुमान है कि यह 22% की वार्षिक दर से बढ़कर 2026 तक 6.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।