Dastak Hindustan

रणजी के आगामी सत्र से पहले धवल कुलकर्णी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मुंबई के मेंटर

मुंबई:- कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्राफी जीतने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

 

रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र से पहले मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। धवल कुलकर्णी को आगामी 2024-25 सत्र के सभी प्रारूपों के लिए गेंदबाजी मेंटर नियुक्त किया गया है। कुलकर्णी ने चार साल तक मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी।

 

एमसीए के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा, हमने धवल कुलकर्णी को आगामी सत्र के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने प्रस्ताव दिया और शीर्ष परिषद ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित करने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *