Dastak Hindustan

मशहूर वकील उज्जवल निकम मिला बीजेपी से टिकट, लड़ चुके हैं 26/11 का केस

महाराष्ट्र(मुंबई उत्तर मध्य):- भारतीय जनता पार्टी ने वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से टिकट दिया है। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक थे। इसी सीट से बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं, पर अब उनका टिकट कट चुका है। पूनम महाजन प्रमोद महाजन की पुत्री हैं।

जिस बैठक में उज्जवल निकम को मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई उसमें पूनम महाजन मौजूद नहीं थीं। इस मामले को लेकर कांग्रेस केनेता कैप्टन अजय यादव  ने भाजपा पर तंज़ कसते हुए कहा है कि भाजपा ने पूनम महाजन को टिकट देने से इनकार कर साबित किया है कि क्यों (RSS) आरएसएस के कार्यकर्ता जमीन पर भाजपा के लिए क्यों काम नहीं करना चाहते।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा उम्मीदवारो की अपनी 15वीं सूची जारी की है जिसमे पार्टी ने एकमात्र उज्ज्वल निकम की ही उम्मीदवारी का ऐलान किया है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो कई सालों तक विशेष सरकारी वकील के तौर पर काम करने वाले उज्जव निकम के नाम पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी। आखिरकार शनिवार को उनका नाम ऐलान हो ही गया।

बताते चले कि मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं। इनके नाम मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर हैं। पांचवें चरण में इन सभी सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *