Dastak Hindustan

यूपी में शीतलहर : न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, अयोध्या सहित इन जिलों के लिए अलर्ट घोषित

लखनऊ(उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के लोग इस वक्त ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन इतनी ज्यादा है कि ठंड से बचने के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। शनिवार को चुर्क और बलिया शीत लहर की चपेट में रहे। चुर्क में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बलिया में पारा 5 डिग्री रहा। जबकि कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ और इन दोनों इलाकों में प्रदेश में सबसे ठंडे दिन रिकार्ड हुए। लखनऊ बहुत पीछे नहीं रहा यहां भी अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस वक्त जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इनकी रफ्तार शनिवार को 130 से 140 नॉट रही। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।

अगले 48 घंटे में दिन का पारा दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।लखनऊ, गोंडा, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुरनगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायरबरेली, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, संत रविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीगंज, महाराजगंज, कानपुर देहात,इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर और आसपास आरेंज व येलो अलर्ट जारी करते हुए, यहां भी ठंड से सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मौसम विभाग इस वक्त हाई अलर्ट पर है। इसके तहत मौसम वैज्ञानिक लगातार मौसम पर नजर रखें है। अलग से अयोध्या के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में हर किसी की जिज्ञासा अयोध्या में मौसम को लेकर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्यम कोहरा रहेगा। ठंड वर्तमान में जिस तरह से है, उसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। अयोध्या में मध्यम कोहरे का अनुमान जताया गया है, दृश्यता अगले दो दिन 400 से 800 मीटर तक हो सकती है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *