Dastak Hindustan

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बिलासपुर (असम):- आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल जोरों पर है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान आज हिमंत विश्व शर्मा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दे डाली।

उन्होंने कमलनाथ और भूपेश बघेल को ये चुनौती दी कि वे राहुल और सोनिया गांधी को अयोध्या में रामलला के मंदिर ले जाकर दिखाएं। मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि हम भी हिंदू हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे हिंदू हैं तो एक बार के लिए अयोध्या के राम मंदिर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर जाएं।

वहीं महिला आरक्षण बिल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज हमारी मां और बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा अधिकार दिया जिससे नारी शक्ति का अभूतपूर्व उत्थान होगा। देश का इतिहास हमेशा प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक दिन के लिए याद करते रहेगा।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *