गांधीनगर (गुजरात):- गुजरात के सूरत में एक महिला ने साबुन से भगवान गणेश की मूर्ति तैयार की। डॉ अदिति मित्तल ने बताया, “मैं 6 साल से इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा बना रही हूं। इस बार मैंने स्वच्छता अभियान की थीम को लेकर साबुन से गणेश की मुर्ति बनाई है…मैंने इसमें चंद्रयान और शिव शक्ति प्वाइंट भी बनाया है। इसमें कुल 2,655 किलो साबुन का इस्तेमाल किया गया है। मैंने इसे अकेले ही बनाया है और इसे बनाने में मुझे कुल 7 दिन लगे हैं।”
सूरत के डुमस स्थित वी आर मॉल में डॉ. अदिति मित्तल ने चंद्रयान थीम पर गणेशजी की विशाल मूर्ति बनाई। मूर्ति की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 28.38 फीट है। डॉ. अदिति मित्तल ने बताया कि विशाल मूर्ति 30 सितंबर तक वीआर मॉल में रखी रहेगी। इसके बाद इसे अस्पतालों, स्कूलों और आसपास की झुग्गी बस्तियों में वितरित किया जाएगा। मूर्ति बनाने में सात दिन लगे।