Dastak Hindustan

दिल्ली में 35 वर्षीय महिला का बेड के नीचे मिला शव

दिल्ली:- राजधानी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। पुलिस उप आयुक्त पर जॉय टिर्की ने बताया कि कल रात 8 बजे के करीब पुलिस को एक महिला की हत्या के संबंध में कॉल आई थी।

जिसमें बताया गया कि घर के अंदर बेड के नीचे एक 35 साल की महिला द्रौपदी का शव मिला है। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि वे उसके सौतेला पिता सुनील के साथ रहते थे जो घटना के बाद से गायब है। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया मामला दर्ज़ करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *