चंडीगढ़ (पंजाब):- पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कर्नल मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कर्नल सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
कर्नल मनप्रीत सिंह के बेटे ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को सलामी दी। कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हो गए।
कश्मीर में अनंतनाग एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार आज मोहाली स्थित उनके गांव बडोदिया में किया जा रहा है। देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले वीर बहादुर मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर का पूरे सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। वहां, लोगों का जनसैलाब साफ देखा जा सकता है। भारत माता की रक्षा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कर्नल मनप्रीत सिंह के अंतिम संस्कार में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी पहुंचे। तिरंगे झंडे में लिपटे भारत के इस सपूत के अंतिम संस्कार में दूर दराज के गांव से भी लोग पहुंचे हैं।