नई दिल्ली ब्यूरो :- एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने आज 30 सितंबर को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में कमान संभाल ली है। रक्षा मंत्रालय ने विवेक राम चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वायुसेना बनने से पूर्व विवेक राम चौधरी भारतीय वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में तैनात थे। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी के सम्मान में एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर वायुसेना मुख्यालय के प्रधान स्टाफ अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ एयर स्टाफ का दायित्व संभाला। वीआर चौधरी वायुसेना चीफ के पद पर अगले 3 साल तक रहेंगे। उनका कार्यकाल सितंबर 2024 में खत्म होगा।