नई दिल्ली ब्यूरो:- भारत के हॉकी स्टार रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है. टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे रूपिंदर ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. दरअसल, उन्होंने युवाओं के लिए रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान किया है.