Dastak Hindustan

रूस भारत और चीन के बीच नहीं करेगा हस्तक्षेप

नई दिल्ली :- पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के बीच रूस ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। जी हां, रूस ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि उसके लिए कोई सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो भारत है। भारत में रूस के उप राजदूत रोमन बाबुश्किन ने शनिवार को कहा कि रूस कभी भी भारत-चीन सीमा तनाव से फायदा नहीं उठाना चाहता। आज तक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रूस के उप राजदूत ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती ऐतिहासिक है और यह बनी रहेगी। रूस चाहता है कि भारत ऐसे ही तरक्की की राह पर अग्रसर रहे। दोनों देशों के बीच सहयोग हमेशा बराबर का रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और रूस दोनों ही देश आज एक बहुध्रुव‍ीय विश्‍व प्रणाली बनाना चाहते हैं, जहां सभी के साथ बराबरी का और न्‍यायपूर्ण व्‍यवहार हो।

रूस भारत और चीन के बीच हस्तक्षेप नहीं करेगा

अपने इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच एक भू-राजनीतिक मुद्दा है और रूस इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि दोनों देशों से संबंध हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। रोमन बाबुश्किन ने आगे कहा कि भारत के साथ रूस की दोस्ती दुनिया के लिए मिसाल बन सकती है। रूस की विदेश नीति में भारत प्राथमिक देशों में सबसे ऊंचा है।‌

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *