नई दिल्ली ब्यूरो:-दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अदालत के अंदर 30-40 राउंड चली गोलियों की गूंज से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब अदालत के अंदर बदमाश खुलेआम गोलियां चला सकते हैं तो आम आदमी बाहर कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी देश की कई अदालतों में सरेआम कत्ल किए गए। देखें क्या किये गए है सुरक्षा के इंतजाम –