मेरठ (उत्तर प्रदेश):- मेरठ में घटी मणिपुर जैसी घटना जहां किशोरी का यौनशोषण कर उसका न्यूड वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद किशोरी की बेरहमी से पिटाई भी कर दी। संबंध बनाने से इंकार करने पर आरोपियों ने वीडियो किशोरी के भाई को भेज दी। पीड़िता की मां ने पुलिस में पूरे मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया है।
किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया
किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वालें शाकिर पुत्र जाहिद ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा। तीन माह पहले शारिक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में ले गया। जहां उसने आलम पुत्र रियासत, पप्पू, शोएब गद्दी पुत्र जफ़रयाब, हैदर पुत्र गुलजार समेत अज्ञात युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं किशोरी के कपड़े छीन लिए और उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई।
किशोरी नग्न अवस्था में आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही
वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोरी आरोपियों के सामने गिड़गिड़ा रही हैं, लेकिन आरोपियों ने रहम नहीं किया। नशीला पदार्थ पिलाकर चार युवकों ने जंगल में किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने किशोरी की जमकर पिटाई की, इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के कपड़े छीन कर वीडियो बनानी शुरू कर दी। किशोरी नग्न अवस्था में आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही।