Dastak Hindustan

मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली तानसा झील हुई ओवरफ्लो

मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई में लगातार बारिश से सभी नदियां उफान पर दिखी। मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से तानसा झील आज सुबह 4:35 बजे ओवरफ्लो होने लगी। मुंबई वासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से, तानसा झील आज (26 जुलाई, 2023) सुबह 4:35 बजे ओवरफ्लो होना शुरू हो गई है।

बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान, जिसे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है, के परिसर में मीठी नदी पर विहार गांव के पास विहार झील ओवरफ्लो हो गई हैं। लगातार बारिश के कारण झील में जल स्तर बढ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई स्थित विहार झील इस मानसून में ओवरफ्लो होने वाली दूसरी झील है। यह झील मुंबई को प्रतिदिन 90 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करने की क्षमता रखती है।

हालांकि, शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी का कुल भंडार मंगलवार को आवश्यक स्टॉक का केवल 55% था। बीएमसी ने कहा कि कम से कम जुलाई तक 10 फीसदी पानी की कटौती जारी रहेगी।

ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना

ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की भी संभावना है। तेज बारिश की वजह से निचले इलाके में जलभराव हो सकता है और मल्कानगिरी, गजपति, कोरापुट,कालाहांडी में भूस्खलन होने की संभावना है। मछुआरों को निर्देश दिए गए हैं कि 27 जुलाई तक समुद्र तट पर न जाए।

इसके अलावा, आईएमडी ने बताया कि दक्षिण ओडिशा के जिलों में अधिकतर स्थानों पर और राज्य के बाकी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक ओडिशा में संभावित कम दबाव क्षेत्र बनने से भारी बारिश का अनुमान जताया है।‌‌ उन्होंने कहा कि मंगलवार से बारिश तेज हो जाएगी

ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *