विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ चुनार मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भागवत गुरुवार की दोपहर बाद रमा शासन पहुंचे जहां उन्होंने आश्रम में 4 घंटे व्यतीत किए आश्रम में पूजा स्थल प्रदर्शन और पूरे आश्रम का भ्रमण करने के पश्चात परम पूज्य योगेश्वर महाप्रभु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का दिव्य दर्शन -पूजन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
संघ प्रमुख मोहन भागवत में वार्ता के दौरान बताया कि मेरी बहुत दिनों से स्वामी जी महाराज के दर्शन करने की प्रबल इच्छा थी। जो आज पूरी हो है उन्होंने यह भी बताया कि अशोक सिंघल के द्वारा यथार्थ गीता और सभी साहित्य मुझे प्राप्त हुई थी और मैंने इन सभी धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन भी किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मानव धर्म शास्त्र श्रीमद्भगवद्गीता भाष्य यथार्थ गीता जो भगवान श्री कृष्ण के मुख से प्रसारित की गई प्रथम धर्म ग्रंथ है।
सत्संग भवन में मौजूद थे सभी संत
सत्संग भवन में लाले महाराज जी का सत्संग चल रहा था आश्रम में आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज जी, तानसेन महाराज जी ,आशीष महाराज जी, लाले महाराज जी, सोहम महाराज जी, मौनी बाबा, नेपाल वाले महाराज जी इत्यादि सभी संत आश्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ प्रमुख मोहन भागवत जी को यथार्थ गीता की प्रति, जीवनादर्श आत्मानुभूति और अंगवस्त्रम भेंट किया गया साथ ही संघ प्रमुख ने प्रसाद के रूप में आश्रम में बनाया हुआ व्यंजन भी ग्रहण किया है।