मुंबई ( महाराष्ट्र ):-देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते दो दिन से मुसलाधार बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजामव की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते आम लोगों को जहां पानी के बीच से गुजरना पड़ा रहा है। वहीं गाड़ियां भी पानी के बीच आती जाती नजर आई। भारी बारिश के बीच सायन सर्कल का एक वीडियो सामने आया है। कुछ लोगों को भरे पानी ही गुजरना पड़ रहा है।
मौसम विभाग की माने तो मुंबई में कल यानी गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के को देखते हुए ही मुंबई समेत आस-पास के जिलों में गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की गई है। ताकि बच्चे किसी जल-जमाव में ना फंसे।
मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। महाराष्ट्र के कई जिलों में असमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुंबई में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ठाणे जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। वहीँ, पालघर कलेक्ट ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की है। मौसम विभाग ने ठाणे और पालघर के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 27.50 मिमी, पूर्वी उपनगरमें 29.90 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 27.49 मिमी औसतन बारिश दर्ज की गई।
महाराष्ट्र के कई जिलों में असमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुंबई में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ठाणे जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। वहीँ, पालघर कलेक्ट ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की है। मौसम विभाग ने ठाणे और पालघर के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
मुंबई शहर और उपनगरों में आज भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ भी चल सकती है। आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में 27.50 मिमी, पूर्वी उपनगरमें 29.90 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 27.49 मिमी औसतन बारिश दर्ज की गई।