Dastak Hindustan

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की

बिहार:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की।

इसके बाद संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी हम आज से एनडीए के साथ हैं। हम 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की अमित शाह से लगभग 45 मिनट मुलाकात चली। इस दौरान भाजपा सांसद नित्यानंद राय भी साथ रहे।

सूत्रों के मुताबिक, पिता और पुत्र दिल्ली में दो दिन से इस मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन गृह मंत्री अमित शाह को समय नहीं मिल पा रहा था।‌इसके बाद बुधवार को उनकी मुलाकात संंभव हो पाई। इस बैठक में क्या विचार-विमर्श हुआ, अभी इस बारे में अपडेट आना बाकी है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गृहमंत्री के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। बिंदुवार चर्चा के बाद हमलोगों ने औपचारिक रूप से सहमति जताई कि हम NDA के साथ रहेंगे। चुनाव को लेकर फॉर्मूला बाद में तय होगा, लेकिन हम पार्टी भाजपा के साथ ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। बिहार में NDA हमेशा से मजबूत रहा है। देश में मोदी के साथ लोग है। इस बार भी वही प्रधानमंत्री बनेंगे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *