Dastak Hindustan

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

नई दिल्ली :- घरेलू शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार 21 जून 2023 को एक नया इतिहास रचा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने अपना नया ऑल टाइम हाई रिकाॅर्ड बनाया है। पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में सेंसेक्स को 203 दिन लगे। इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 63583.07 के स्तर पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। आज यह सुबह 10 बजे के करीब 63,588.31 के स्तर पर पहुंचकर नया ऑल टाइम हाई बना दिया।

9:28 बजे: सेंसेक्स अब अपने ऑल टाइम हाई को तोड़ने में केवल 40 अंक पीछे है। यानी एक दिसंबर 2022 को बने ऑल टाइम हाई 63583 के रिकॉर्ड को तोड़न के लिए केवल 40 अंकों की दरकार है। बता दें शेयर बाजार एक बार फिर इतिहास रचने को बेताब नजर आ रहा है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स नए ऑल टाइम हाई से 116 अंक पीछे खुला। आज सेंसेक्स 139 अंक ऊपर 63467 के स्तर पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 18849 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी का सर्वकालिक उच्च स्तर 18,888 है, जबकि सेंसेक्स का 63583.07 है। घरेलू शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार 21 जून 2023 को एक नया इतिहास रचा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 63512 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी में 38अंकों की बढ़त के साथ 18855 के स्तर पर था। निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 32 हरे और 18 लाल निशान पर थे। वहीं सेंसेक्स में केवल 14 शेयर ही बढ़त पर थे। निफ्टी टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, विप्रो, एलएंडटी और हीरो मोटोकार्प जैसी कंपनियों के स्टॉक्स थे तो निफ्टी टॉप लूजर में दिविस लैब, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्डाल्को, सिप्ला और सनफार्मा थे।

आज अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर, एसीसी , अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी हरे निशान पर थे।

सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल

सेंसेक्स पर टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा उछाल के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर एक समय में 583.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक का 52-वीक का हाई है। इसके अलावा पावरग्रिड , एचसीएल टेक  टेक महिंद्रा , एनटीपीसी , लार्सन एंड टुब्रो के शेयर एक फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *