Dastak Hindustan

IPS अधिकारी रवि सिन्हा को बनाया गया RAW का नया चीफ

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश की गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अभी तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी के रैंक पर तैनात हैं।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी। इसका मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाना है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना से पहले, विदेशी खुफिया संग्रह मुख्य रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की जिम्मेदारी थी, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान भारत सरकार द्वारा बनाया गया था।

RAW क्या होता है:- किसी भी देश की यदि सुरक्षा नीतियां सही ढंग से कार्य करती हैं तो वह देश विकसित देशों की सूची में अपना स्थान रख सकता है। आज के इस युग में जहाँ नारिकों को अपनी सुरक्षा की चिंता है वही देश को भी अपनी रक्षा की चिंता रहती है। बाह्य या आंतरिक किसी भी प्रकार की असुरक्षा किसी देश के लिए आर्थिक ही नहीं बल्कि मानव संसाधनों की क्षति के लिए प्रमुख कारणों में से एक है।

जब बात किसी देश की सुरक्षा की हो तो वहां पर देश की खुफिया एजेंसी प्रमुख रूप कार्य करता है। किसी देश की नीतियों के बारे में जानना हो या अपने देश की सुरक्षा नीतियों में अमल करना हो तो वहां पर ख़ुफ़िया एजेंसी काम आती है। भारत में भी एक ख़ुफ़िया एजेंसी है जिसे RAW कहा जाता है । यदि आप अभी तक इसके बारे में नहीं जाते तो कोई बात नहीं आज आर्टिकल में हम आपको RAW क्या होता है? और RAW का फुल फॉर्म क्या होता है? इसके बारे में जानकारी देंगे।

RAW क्या होता है?

रॉ भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है। यह एजेंसी 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के बाद 21 सितम्बर 1968 में बनाई गयी थी। RAW को हिंदी में अनुसंधान और विश्लेषण विंग कहा जाता है जिसे आप अंग्रेजी में Research and Analysis Wing नाम से जानते हैं RAW (रिसर्च एंड एनलाइसिस विंग्स) का ही संक्षिप्त रूप है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की RAW का मुख्यालय (Headquartered) नई दिल्ली में है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *