Dastak Hindustan

छत्तीसगढ़ में बस हुई हादसे का शिकार, कई यात्री हुए घायल

रायगढ़ (छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार में जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बस चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था कि तभी अचानक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सीधा पुल से जा टकरा गई।

6 यात्रियों की हालत गंभीर

जिसमें 26 यात्री घायल हो गए, इनमे से बस के केबिन में बैठे 6 यात्री की हालत बेहद गंभीर बताया जा रहा है। यह घटना रायगढ़ जिले के दर्री डीपा के पास हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 6 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया।

बस में खोया नियंत्रण
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खो देने और पुल से टकरा जाने से 20 से अधिक लोग घायल हुए जिनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रायगढ़ जिले के दर्री डीपा के पास हुई।एसडीओपी दीपक मिश्रा ने इस बारे में बताया कि, “कुल 26 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम होने की कही बात

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 ए बी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। बस में सवार यात्रियों के बताए अनुसार, चालक फोन में बात करते हुए बस चला रहा था। जैसे ही बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया ऐसा बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है।

6 यात्री बुरी तरह से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया, नरेश राठिया, राधा, राधिका, निर्मान्ति, दुर्गेश्वरी को केजीएच अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है। इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है।

हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *