Dastak Hindustan

गुजरात में कॉल बना अरब सागर से उठने वाला तूफान

गांधी नगर (गुजरात):- अरब सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का आपदा काल जारी है। इस तूफान ने गुजरात को ऐसा रौंदा कि घरौंदे उजड़ गए। गुजरात में कच्छ के भीतरी क्षेत्रों में तबाही मचा रहा चक्रवाती बिपरजॉय तूफान अब मध्यप्रदेश में एंट्री करने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह है कि इन जिलों ग्वालियर, चंबल सम्भाग में इस तूफान के वजह से बारिश की संभावना हो सकती है। वहीं IMD के पूर्वानुमान पूर्वी मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर, बालाघाट समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है।

यही नहीं इस चक्रवाती तूफान से 20-21 जून को राजधानी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी साथ ही हवाओं की रफ्तार भी बनी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा, केरल और बिहार तक तूफान के चलते मौसम बदल सकता है। समुद्र तट के पास वाले क्षेत्रों में असर ज्यादा रहेगा।

जिले में 18 जून काे बिपरजाॅय तूफान के यलाे अलर्ट जारी हाेने से एक दिन पहले शनिवार काे माैसम बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे तथा मंडावरी, बगड़ी सहित आसपास क्षेत्र में करीब दस मिनट अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आई है। रविवार काे भी बारिश हुई।

शुक्रवार रात काे कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई तथा तेज हवा चली। शनिवार काे बादल छाए रहे। दाेपहर बाद बगड़ी, मंडावरी सहित आसपास क्षेत्र में करीब दस मिनट बारिश हुई। बारिश से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार काे अधिकतम 38 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा था। जबकि, शनिवार काे तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम 35 डिग्री रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरने से 28 डिग्री रहा। माैसम विभाग ने 18 जून काे यलाे अलर्ट जारी करने से बिपरजाॅय के संभावित असर काे देखते प्रशासन भी अलर्ट है। रविवार काे भी बारिश हुई है। इससे तापमान में और गिरावट हुई है। रविवार काे अधिकतम 29 व न्यूनतम 25, साेमवार (आज) काे अधिकतम 28 व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *