मदुरै(तमिलनाडु ):- तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश सचिव एस.जी. सूर्या को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सूर्या ने हाल ही में मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई।
एएनआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश सचिव को मदुरै साइबर क्राइम पुलिस ने उनके हालिया ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया जो उन्होंने मदुरै सांसद सु वेंकटेशन को लेकर किया था। उनकी गिरफ्तारी को बीजेपी ने निंदनीय बताया है।
तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को मदुरै के सांसद और माकपा नेता सु वेंकटेशन के खिलाफ उनके ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मदुरै साइबर सेल पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया। भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इसकी निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि सूर्या ने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कम्युनिस्टों के दोहरे मानकों को उजागर किया, डीएमके के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा, बोलने की आजादी को कम करने के लिए राज्य तंत्र का इस्तेमाल करना और जरा सी आलोचना से घबरा जाना लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए नेता के लिए शोभा नहीं देता। यह निरंकुश नेता बनने के संकेत हैं।
भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्वीट पर लिखा कि, ‘DMK विचारों के साथ आलोचना का मुकाबला करने में असमर्थ, असंतुष्टों को गिरफ्तार करती है और उनकी आवाज को चुप कराने की कोशिश करती है। तमिलनाडु में सरकार की गतिविधियों की आलोचना करने वाले को गिरफ्तार करने की एक अलोकतांत्रिक प्रवृत्ति है।’