Dastak Hindustan

डोंडा में एक व्यक्ति ने चलाया मर्डर का लाइव वीडियो, व्यक्ति की हुई मौत

डोंडा:- शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मर्डर का लाइव विडियो चलाया। डोडा जिले के गंदोह इलाके में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी चाची और उसके पिता पर कुल्हाडी से वार किए। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। चाची का अस्पताल इलाज चल रहा है।

आरोपी ने हत्या का ये लाइव अपने फेसबुक अकाउंट पर चलाया। उसके बाद वो मौके से फरार गया। उसने चार घंटों में करीब 11 लाइव विडियो चलाए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद भी अपने ऊपर अपनी ही कुल्हाडी से वार किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अब्दुल कयूम एसएसपी‌‌ ने बताया कि  गंदोह पुलिस थाना में सूचना मिली कि बैरव सिंह नामक एक व्यक्ति  ने एक कुल्हाडी से राम कृष्ण पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर हमें इसकी अंटी अंजू देवी भी जख्मी हालत में मिली। जिसके बाद अंजू देवी को अस्पताल भर्ती कराया गया।

राम कृष्ण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। हथियार के साथ आरोपी को जंगल से पकड़ लिया गया है। 4 घंटे में हमने आरोपी को पकड़ लिया है। जांच में पता चला कि मृतक ने अरोपी के निर्माण सामग्री ले लिए थे जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और अरोपी ने हत्या कर दी। जांच जारी है।

अपराध से जुड़ी अन्य खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *