नई दिल्ली:-दिल्ली में आज दोपहर मौसम में आया बदलाव दिल्ली समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई। राजधानी क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के दिल्ली स्थानीय केंद्र की ओर से आज हल्की बारिश और गरज के साथ आंधी आने का अनुमान लगाया था।
आईएमडी के मुताबिक हल्की बारिश का लगाया था अनुमान
दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया था। इसके चलते आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। आज दोपहर बाद राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को बदल दिया। गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में बदल गई और दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।
दिल्ली में 3 दिन तक खुशनुमा मौसम रहेगा
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक खुशनुमा मौसम रहेगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री से गिरते हुए 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 जून के बाद अगले तीन दिन पारा फिर चढ़ेगा और लोगों को थोड़ी गर्मी से फिर परेशानी झेलनी होगी। 19 से 22 जून तक पारा 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद भी है।
20 जून को पारा 37 डिग्री, 21 जून को 38 डिग्री और 22 जून को 39 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।