गांधी नगर (गुजरात):- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ खतरनाक शक्ल धारण कर चुका है। ये अभी 165 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन गुरुवार को जब ये कच्छ के जखाऊ बंदरगाह के पास गुजरेगा उस वक्त इसकी स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसकी वजह से गुजरात में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा और राजस्थान की ओर ये 16 जून तक पहुंचेगा। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक यह 15 जून को शाम के समय तट से टकराएगा। जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा तक होगी। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि चक्रवात बिपरजॉय कल यानी गुरुवार को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के साथ ही पाकिस्तान के तटवर्ती इलाकों से भी टकरा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के चलते 15 जून को कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
चक्रवात बिपरजोय को लेकर NDRF में जनरल डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ विरल चौधरी ने कहा कि हमारी कल तक 17 टीमें तैनात थीं और 2 टीमें रिज़र्व में थी।
आज उन दोनों टीमों को भी बुला लिया गया है। इन दोनों टीमों को नखत्राणा और भुज के लिए मूव किया है। लैंडफॉल से पहले हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को निकालने का कार्य कर रहे हैं।
बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं। इसके लिए हमने जनता को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही SDRF और NDRF की एक-एक टीम तैनात की गई है जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी। कच्छ में मांडवी समुद्र तट पर चक्रवात के मद्देनज़र सन्नाटा दिख रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिपरजॉय चक्रवात को लेकर चेतावनी दी है। आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनो में बिपरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।15 जून के आसपास इसके उत्तर की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि “बिपरजॉय चक्रवात का सेंटर अरब सागर में बन रहा है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। अनुमान है कि यह उत्तर में बढ़ सकता है और 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा। जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई गई है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114