हरियाणा:- SP सिटी ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया कि आज सुबह करीब 6:30 बजे टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत न्यू मेवला मोहल्ले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमें पता चला कि मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा है और वो कई सालों से अलग रह रही थी। जिस घर में मृतका रह रही थी उसके कब्जे को भी लेकर विवाद जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
महिला बाजार से दूध लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मान रही है कि इसी रंजिश में महिला की हत्या की गई है।अंजली अपने ससुराल वालों के खिलाफ सात साल से उन्ही के घर में रह रही थी। महिला वकील अंजली ने कोर्ट और थानों में लगभग तीस से पैंतीस मुकदमे करा रखे थे।
इस तरह की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें