बेंगलुरु:- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली और बजरंग दल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर सियासत शुरू हुई। बीजेपी ने बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर घोषणा की है। बजरंग बली का अपमान बताकर इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। अब कमलनाथ को बजरंग सेना का भी चुनाव में साथ मिल गया है। इस दौरान बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय, गायक उर्मिला नागर के सात अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच भाषण शुरू करने के पहले जय श्रीराम के जय कारे लगाए। फिर उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस का नहीं बल्कि बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। आज प्रदेश में महाकाल में घोटाला नर्मदा घोटाला जहां देखा जाए वहां घोटाला ही घोटाला है। हमें इस संस्कृति के रक्षक बने रहना है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नए युवाओं की बेरोजगारों की है।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भोपाल के लिंक रोड स्थित झरनेश्वर मंदिर से पीसीसी तक बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया के बुलाने पर रैली निकाली गई। पीसीसी चीफ कमलनाथ के सामने बजरंग सेना के कार्यकर्ता कांग्रेस की लेंगे सदस्यता।
इस अवसर पर दीपक जोशी ने कहा भगवान राम के परम सेवक हनुमानजी की बजरंग सेना साथ लेकर यहां आए हैं। हम संस्कृति के सेवक हैं। सनातन धर्म के सच्चे संरक्षक के रूप में कोई काम कर रहा है तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं।
सेना का कहना था कि हम सब लोग मिलकर उस व्यक्तित्व का सम्मान करना चाहते हैं। आज हमारे भारत में राजनीतिक लोग बहुत से मंदिरों के निर्माण में विधायक निधि और सांसद निधि से सहयोग देते हैं लेकिन अपने स्वयं के पैसे से कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े बजरंगबली की प्रतिमा का का निर्माण कराया कराया है।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में कोई ईमानदार नेता था तो वह कैलाश चंद्र जोशी थे। हमेशा भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह चौहान को सहयोग किया लेकिन मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मुझे प्रज्ञा सिंह के यहां पर समझाने आए थे कि हिंदुत्व खतरे में हैं तो मैंने कहा था कि हिंदू खतरे में नहीं सालों से दलालों ने मध्य प्रदेश को कब्जे में ले रखा है।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने कहा बीजेपी वाले 18 सालों से नारे जरूर लगाते रहे लेकिन वह गौशाला नहीं बना पाए। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने गांव-गांव में कई जगह गौशाला खोली। हम लोग 12 सालों से रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे भाई बहनों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। गौशालाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई की जाए ।
साल 2013 में छतरपुर में रणवीर पटेरिया ने बजरंग सेना की स्थापना की थी। धार्मिक और सामाजिक मु्दुदों को लेकर बजरंग सेना आंदोलन प्रदर्शन करती रही है। करीब छह साल पहले रणवीर पटेरिया के नेतृत्व में बजरंग सेना ने छतरपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया था।