मणिपुर:- इंफाल में 140 हथियारों समेत उग्रवादियों ने सरेंडर कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उसके तुरंत बाद ही उग्रवादियों ने सरेंडर कर दिया। इसे बड़े असर के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल बीते दिन ही शाह ने इस बात को लेकर अपील की थी। जिसके चौबीस घंटे के अंदर ही इतनी ज्यादा संख्या में हथियार के साथ उग्रवादियों ने सरेंडर कर दिया है।
राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया गया था
गृहमंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच नए डीजीपी की नियुक्त की गई थी। राज्य में बेकाबू हिंसा को देखते हुए पुलिसिंग में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया गया। 1993 बैच के आईपीएस ऑफिसर राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया गया था।
डीजीपी पी डोंगल का तबादला कर दिया गया था
राज्य में हुई हिंसा को काबू में न कर पाने के चलते डीजीपी पी डोंगल का तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह राजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फैसले से एक दिन पहले ही त्रिपुरा कैडर से राजीव सिंह का ट्रांसफर मणिपुर किया गया है। Source-ANI