पुंछ (उत्तराखंड):- पुंछ में भूस्खलन के कारण मुगल रोड बंद हुई है। अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार अगर यह भूस्खलन दोपहर के समय होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। कल देर शाम जब भूस्खलन हुआ तो उस समय मार्ग पर यातायात नहीं था। वरना बहुत भारी नुक़सान होता।
जानकारी के अनुसार ये हादसा कल देर शाम करीब साढ़े 6 बजे पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर रत्ता छंब क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से मार्ग पर भारी मात्रा में मिटटी, पत्थरों के साथ ही बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिरे। आधा घंटा तक यह क्रम जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र में डोकों की तरफ जा रहे गुज्जर बक्करवालों ने भूस्खलन की जानकारी दी। इसके बाद बेहरामगल्ला की तरफ से मुगल रोड पर यातायात को बंद कर दिया गया।
जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार को देर शाम भारी भूस्खलन के चलते एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर यह भूस्खलन दोपहर के समय होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। देर शाम जब भूस्खलन हुआ तो उस समय मार्ग पर यातायात नहीं था। इस भूस्खलन की वजह से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।