बेंगलुरु (कर्नाटक):- कर्नाटक सरकार ने 1 जनवरी 2023 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च 2023 में महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया था। ये जनवरी 2023 से लागू है। अब जुलाई 2023 के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होना है। हालांकि, ऐलान होने में अभी वक्त है। लेकिन AICPI इंडेक्स के नंबर्स से ये पता चल रहा है कि महंगाई भत्ता कितना बढ़ने वाला है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, DA स्कोर कुल 44.46% पहुंच चुका है। अभी अप्रैल, मई, जून के नंबर्स आने हैं।
कब कितना आया DA स्कोर?
लेबर ब्यूरो ने 3 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के नंबर्स जारी किए हैं। इनमें जनवरी में इंडेक्स तेज रहा था। फरवरी में हल्की गिरावट देखने को मिली। मार्च में एक बार फिर अच्छा उछाल आया। इंडेक्स 132.7 अंक से बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया है। कुल 0.6 अंक की बढ़ोतरी हुई।
महीने दर महीने के आधार पर इंडेक्स में 0.45 फीसदी की तेजी आई है। सालाना आधार पर इसमें 0.80 फीसदी की तेजी आई।जनवरी में महंगाई भत्ते का स्कोर 43.08 फीसदी तथा फरवरी में 43.79 फीसदी और मार्च में 44.46 फीसदी रहा।