Dastak Hindustan

दिल्ली की निर्मम हत्या कांड का आरोपी साहिल CCTV फुटेज में शाहबाद डेयरी इलाके में आया नजर

दिल्ली: दिल्ली में CCTV फुटेज में आरोपी साहिल को शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई को 16 वर्षीय लड़की की हत्या करने से पहले देखा गया। इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साहिल को शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई को नाबालिग की हत्या करने से पहले देखा गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि पुलिस ने भी की है। घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये बहुत दर्दनाक हादसा है और घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

क्या है घटना आइए जानते हैं

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की साक्षी की नृशंस हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल पीड़िता से रिश्ता टूटने के बाद गुस्से में था। साहिल और साक्षी के बीच एक दिन पहले भी लड़ाई हुई थी। ब्रेकअप की वजह से ही साहिल ने इस घटना को अंजाम दिया था।

साहिल और साक्षी के बीच झगड़ा और मनमुटाव पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। साक्षी साहिल के साथ अपने तीन साल के रिश्ते को तोड़ना चाहती थी। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने साहिल को पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी भी दी थी।

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *