लखनऊ: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना’ के युवा संगम कार्यक्रम के निमित्त आईआईटी पलक्कड़ केरल व लक्षदीप के 45 विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। यहां सबसे पहले मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से परिचय किया। 45 में से 35 केरल व 10 लक्षदीप के छात्र हैं। इनमें 25 छात्र व 20 छात्राएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने उन्हें सफल जीवन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत किया। साथ ही उनके मन की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है। ये नई शिक्षा नीति को ही परिलक्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपमें से कई लोग पहली बार यूपी आये होंगे। कोई किसी भी राज्य का हो पर उनका भाव देश प्रेम का ही होगा। जब देश संकट में आता है तो सभी राज्य एक होकर खड़े हो जाते हैं।
कोई किसी भी राज्य का हो पर भाव सबका देश प्रेम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है। ये नई शिक्षा नीति को ही परिलक्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपमें से कई लोग पहली बार यूपी आये होंगे। कोई किसी भी राज्य का हो पर उनका भाव देश प्रेम का ही होगा। जब देश संकट में आता है तो सभी राज्य एक होकर खड़े हो जाते हैं।
यूपी में नो कर्फ्यू-नो दंगा, हमने हर मजहब से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने उत्तर प्रदेश को देखा। केरल की तरह ही उत्तर प्रदेश भी देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। आबादी (25 करोड़) के लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां छह करोड़ मुस्लिम आबादी है। इसके बावजूद यहां न कर्फ्यू है और न ही दंगा। सीएम ने बताया कि छह वर्ष पहले तक यहां ऐसे हालात नहीं थे। धार्मिक अवसरों पर हिंसा होती थी। लोगों का पलायन होता था। 6 वर्षों में हमने इसे बदलने का प्रयास किया। इसमें युवाओं और आम लोगों का भी भरपूर साथ मिला है। इसी की वजह से आज उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा के लिये हमने हर जाति, मजहब से संवाद स्थापित किया। संवाद से ही सभी रास्तों का हल निकाला जाता है।