महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र की राजनीति लगातार नया रंग ला रही है। सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं नेता अपने अपने अलग अलग बयान पेश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पूरा उद्धव ठाकरे गुट ही असंतुष्ट है। वहां जितनी असंतुष्टि है उतनी और कहीं नहीं है। दोनों पार्टियां महाराष्ट्र में एक दूसरे पर दांव पेज कर रही हैं। सियासत की राजनीति में लगभग सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा देवेंद्र फडणवीस कितने संतुष्ट हैं। ये वो बताएंगे। एक हवलदार को सिपाही बना दिया और एक कमीश्नर को हवलदार बना दिया। जो आदमी खुद असंतुष्ट है वो दूसरे के संतुष्टि के बारे में क्या बोल सकता है। उनके चेहरे पर जो दिखता है वो उनके मन में नहीं है, वो दुखी हैं।