Dastak Hindustan

हज कमेटी अध्यक्ष कौसर जहां ने कही महिला सशक्तिकरण की बात

दिल्ली:- हज यात्रा पर दिल्ली हज कमेटी अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है। मैं बहुत गर्व से कह सकती हूं कि इस बार जो महिलाएं बिना महरम के जा रही हैं उनकी संख्या सबसे अधिक है। पूरे भारत से ऐसी 4000 महिलाएं जा रही हैं और सिर्फ दिल्ली से 39 महिलाएं जा रही हैं। ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

क्या है महिला सशक्तिकरण 

महिला सशक्तीकरण से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है। सशक्तीकरण की प्रक्रिया में समाज को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसने महिलाओं की स्थिति को सदैव कमतर माना है। वैश्विक स्तर पर नारीवादी आंदोलनों और यूएनडीपी आदि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने महिलाओं के सामाजिक समता, स्वतंत्रता और न्याय के राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। महिला सशक्तीकरण, भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *