Dastak Hindustan

कंबोडिया के राजा 30 मई को करेंगे भारत की राजकीय यात्रा

दिल्ली:- कंबोडिया के राजा की भारत में यात्रा पर लगातार बयान बाजी तेज होती जा रही है ‌विदेश मंत्रालय के सचिव(पूर्व) सौरभ कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कंबोडिया के राजा की भारत की राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ औऔर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी।कंबोडिया के साथ पिछले कुछ सालों में हमारा ट्रेड बढ़ रहा है। कंबोडिया के राजा के इस दौरे के दौरान कंबोडिया के साथ ट्रेड और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।कंबोडिया के साथ हमारे संबंध का कंबोडिया के किसी और देश(चीन) से संबंधों का कोई लेना देना नहीं है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *