चंडीगढ़:- स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा चंडीगढ़ के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तरीय “मैसेंजर ऑफ पीस अवार्ड -2021” से सम्मानित किया गया है, जिनमें इंदु बाला (राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, सेक्टर 40 ए, चंडीगढ़) जो कि राज्य संगठन आयुक्त यू टी चंडीगढ़ के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं तथा दिनेश (राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 23 ए, चंडीगढ़) जो कि जिला संगठन आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
यह अवार्ड सामाजिक सेवा कार्यों, कम्युनिटी सर्विस और विश्व शांति सम्बन्धी कार्यों के लिए दिया जाता है। दिनांक 23 अप्रैल 2023 को भुबनेश्वर, ओडिशा में इनको इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों से लगभग 800 नामांकन भेजे गए जिनमें से इस अवार्ड के लिये केवल 65 एडल्ट लीडर्स एवम स्काउट्- गाइड्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य की भारत स्काउट्स एवम गाइड्स टीम के भरसक प्रयासों तथा इन अध्यापकों के अथक परिश्रम ने राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ की शोभा बढाई है।