Dastak Hindustan

शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत मिला पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली:- शेयर बाजार के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कई हस्तियों को पद्म सम्मान दिया

शेयर बाजार के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कई हस्तियों को पद्म सम्मान दिया। राकेश झुनझुनवाला की पत्नी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया। भारत के वारेन बफे के रूप में माने जाने वाले झुनझुनवाला का 14 अगस्त, 2022 को 62 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गुर्दे की बीमारी के बाद निधन हो गया था।

अगस्त 2022 तक झुनझुनवाला की अनुमानित कुल संपत्ति $5.8 बिलियन थी, जिससे वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। रेखा राकेश झुनझुनवाला और परिवार, 2023 की हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 16 नए भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। रेखा झुनझुनवाला को अपने दिवंगत पति राकेश झुनझुनवाला से एक स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *