कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और विधान परिषद के निवर्तमान सदस्य पार्षद राजेश राम ने कांग्रेस का दामन छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी ने दोनों नेताओं की सदस्यता दिलाई।
पटना। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। वहीं बिहार में भी विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और विधान परिषद के निवर्तमान सदस्य पार्षद राजेश राम ने कांग्रेस का दामन छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी ने दोनों नेताओं की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें :- कांग्रेस नेता बाप बेटे पर लगा एनएसए 3 महीने और बढ़ा, कभी बोलती थी पूरे क्षेत्र में तूती
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुनेश्वर चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जदयू की नीतियां समाज के सभी वर्गो के उत्थान कर रही है। राज्य की विकास योजनाएं समाज के नीचे तबके के लोगों तक पहुंच रही है।
नीतीश कुमार के कामों से प्रभावित होकर जदयू में हुए शामिल: राजेश राम
जदयू में शामिल होने के बाद राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं तो उसे निभाते भी हैं, लेकिन दूसरी पार्टियां सिर्फ राजनीति करती हैं। विकास से उनका कोई मतलब नहीं है। बिहार में हुए विकास कार्य से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें :- कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री से लगाई गुहार, कहा- हिंदुओं और सिखों को तालिबान से बचाइए
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, “हमलोग पार्टी की तरफ से दोनों नेताओं का स्वागत करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इन दोनों के पार्टी में शामिल होने से जदयू और मजबूत होगी।” मंच पर मौजूद अशोक चौधरी, संजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने इन दोनों नेताओं का स्वागत किया।