Dastak Hindustan

सोनभद्र में शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

सोनभद्र से विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट 

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु अभियान चलाया गया। अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 15 गाड़ियों चालान कर, 02 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु सुपूर्द किया गया।

 

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के आवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया। जिसमे कुल 15 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमे 02 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *