Dastak Hindustan

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को करना पड़ा हार का सामना

दिल्ली :- 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की चर्चा काफी रही। आंकड़ों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। राम देव शर्मा भाजपा से बल्लीमारान वार्ड से उम्मीदवार थे। वहीं भाजपा की ही अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। नंदिनी की कुल संपत्ति 49.84 करोड़ बताई गई। इसके साथ ही तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार जितेंद्र बंसल को भी पराजय नसीब हुई है। 48.27 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले बसंल आम आदमी पार्टी से करावल नगर- वेस्ट से उम्मीदवार थे।

 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। आप ने 126 का बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली। वहीं भाजपा ने 104 सीट, कांग्रेस ने 9 और अन्य ने 3 सीट पर जीत हासिल की। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी थी। कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। 2017 में पार्टी ने 30 वार्ड पर कब्जा किया था।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *