अहमदाबाद (गुजरात):- गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। इस प्लेन में 133 यात्री के सवार होने की खबर आ रही है। विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। AI171 हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो सभी जरूरी जानकारी का समन्वय करेगा।
संपर्क नंबर: 📞 011-24610843📞 9650391859