राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर में सामने आए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक बार फिर से सभी को झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने खुद विशेष जांच दल (SIT) के सामने अपराध स्वीकार कर लिया।
SIT के अधिकारियों के अनुसार, सोनम ने स्पष्ट रूप से बताया कि उसने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के जरिए राजा की हत्या करवाई और फिर दोनों ने मिलकर उसका शव खाई में फेंक दिया। सोनम के इस कबूलनामे के बाद मामले की जाँच में तेजी आई है और कई छिपे हुए पहलुओं पर से पर्दा उठने लगा है।
सोनम ने बताया कि शादी के बाद से ही वह राजा से खुश नहीं थी और उसका प्रेम संबंध पहले से ही राज कुशवाहा से चल रहा था। हनीमून पर जाने का बहाना बनाकर वह राजा को एक सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई, जहां राज पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर पहले राजा को नशीला पदार्थ दिया और फिर उसकी हत्या कर दी।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम और राज ने कई दिनों तक योजना बनाई थी। एक व्यक्ति अल्बर्ट, जो सोनम और राज का जानकार है, ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन वह दोनों को एक स्कूटर पर जाते हुए देखा था। अल्बर्ट की इस गवाही ने पुलिस के पास पहले से मौजूद तकनीकी साक्ष्यों को और मजबूत कर दिया।
SIT द्वारा सोनम से पूछे गए सवालों में एक सवाल यह भी था कि क्या शव को खाई में धकेलने में भी उसका हाथ था। शुरुआत में सोनम टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने ही राजा को धक्का दिया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया।