नई दिल्ली :- भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया सैन्य कार्रवाई में तुर्किये में बनाए गए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही भारत ने यह भी जताया कि तुर्किये लगातार पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत विरोधी बयानबाज़ी करता आया है, जो दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर रहा है।
भारत का यह संदेश साफ है—अगर तुर्किये को दक्षिण एशिया में स्थिरता और सहयोग बढ़ाना है, तो उसे पाकिस्तान को उकसाने की बजाय शांति की राह दिखानी होगी। भारत ने इस तरह तुर्किये को अपने रुख पर पुनर्विचार करने की सख्त चेतावनी दी है।