Dastak Hindustan

क्या भारत का 13 देश के साथ होगा युद्ध, देखिए चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली :- मालिका उड़िया भाषा में लिखी गई एक प्राचीन पुस्तक है, जिसे संत अच्युतानंद दास ने लिखा है। यह ग्रंथ दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय है जिसमें भविष्य की घटनाओं, सामाजिक परिवर्तनों, प्राकृतिक आपदाओं और धर्म की स्थिति का उल्लेख मिलता है। भविष्य मालिका में कलयुग के अंत होने की तरफ इशारा किया गया और कलियुग को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां भी की गई हैं। इसमें वर्णित भविष्यवाणियां हमे आने वाले समय की संभावनाओं, चुनौतियों और धार्मिक परिवर्तन का संकेत देती हैं।

आज भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है और भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर जारी है। इसको लेकर कई लोगों का मानना है कि यह वही समय हो सकता है जिसकी भविष्यवाणी भविष्य मालिका में पहले ही की जा चुकी है।

भविष्य मालिका में की गई पांच बड़ी भविष्यवाणियां

भविष्य मालिका में साल 2025 को लेकर कुछ बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। जिसके अनुसार पूरे विश्व के लिए यह साल भारी साबित हो सकता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से कई भविष्यवाणियां जुड़ी हुई हैं। इस भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में तीसरे विश्वयुद्ध के पहले चरण की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान कई देशों के बीच तनाव की स्थिति भी देखी जा सकती है।

इस ग्रंथ के अनुसार 2025 में पूरे विश्व में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा जिसमें महत्वपूर्ण घटनाएं होने की संभावनाएं हैं। खासकर मीन राशि में शनि योग के प्रभाव से दुर्लभ संयोग वैश्विक स्तर पर गंभीर बदलाव ला सकता है। जिसमें कहा गया है कि इस साल कई युद्ध होंगे और तृतीय विश्व युद्ध भी होगा। जिसमें कई देश एक दूसरे के खिलाफ युद्ध करेंगे। भविष्य मालिका में भारत और 13 इस्लामिक देशों के बीच युद्ध की बात भी कही गयी है। युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों का भी व्यापक उपयोग होगा जिससे भारी विनाश हो सकता है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *