Dastak Hindustan

प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन

शाहगंज (सोनभद्र):-  प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रशासन से संबंधित मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है और उन्हें हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन

वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा तैयार किए गए विविध आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रदर्शनी, स्मार्ट बोर्ड का भी बारिकी किया अवलोकन।

मुख्य अतिथि का सम्बोधन

मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है और उन्हें हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर संवेदनशील होते हुए प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

पुरस्कार वितरण

वार्षिकोत्सव में विशेष प्रदर्शन करने वाले 25 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका अमृता सिंह ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया और सफल संचालन दीन बंधु त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग 

इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एवं राष्ट्र पति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी, भाजपा युवा नेता माला चौबे, पूर्व प्रधानाध्यापिका तुलसा देवी, पंकज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान भोला सिंह पटेल, संतोष कुमार सिंह, पंकज केसरी, शुभम सोनी, रामू मौर्या, रोहित चंद्रवंशी, पंकज कुमार केसरी, आलेख कुमार, अधिकृत पाण्डेय, आलोक रंजन सहित तमाम गणमान्य लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *