मुंबई (महाराष्ट्र): होली के रंगों के बीच बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता देब मुखर्जी का 14 मार्च 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वे मशहूर फिल्म निर्माता शशधर मुखर्जी के बेटे और निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता थे।
बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हुआ विदा
देब मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी। उन्होंने ‘संबंध’, ‘एक बार मुस्कुरा दो’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया था। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में वे आखिरी बार एक विशेष भूमिका में नजर आए थे।
फिल्मी परिवार से था गहरा नाता
देब मुखर्जी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार का हिस्सा भी थे। वे काजोल के अंकल थे और उनकी बेटी सुनीता की शादी प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुई थी।
अयान के पिता के निधन की खबर सुनकर रणबीर-आलिया मुंबई लौटे
अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के जन्मदिन का जश्न मनाने अलीबाग गए थे लेकिन जैसे ही उन्होंने देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनी वे तुरंत मुंबई लौट आए।
आज होगा अंतिम संस्कार
देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार 14 मार्च 2025 को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के कई नामी फिल्म निर्माता निर्देशक और अभिनेता शामिल होंगे।